Latest Update

भगवानपुर विधानसभा में मुस्लिम समाज की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रहे मौजूद 


रुड़की।भगवानपुर विधानसभा स्थित होटल रिवर व्यू में मुस्लिम समाज के सम्मानित वरिष्ठजनों एवं गणमान्य व्यक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल मुल्तानी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भगवानपुर मंडल अध्यक्ष विराट गोयल उपस्थित रहे।बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अनुसूचित मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश कोषाध्यक्ष जोनी प्रधान भी शामिल हुए,जिन्हें भगवानपुर विधानसभा से भाजपा के भावी उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित व्यक्तियों ने क्षेत्र के विकास,आपसी भाईचारे,सामाजिक एकता और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपने विचार साझा किए।बैठक में भाजपा के साथ भविष्य में जुड़कर कार्य करने को लेकर भी कई वरिष्ठजनों ने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News