Latest Update

श्री राम चरित्र मंचन’ के दूसरे दिन भावपूर्ण ढंग से हुआ राम-सीता जन्मोत्सव का मंचन; श्रद्धालु हुए भावविभो


​रुड़की, 26 नवम्बर 2026: रुड़की गढ़वाल सभा (रजि.) द्वारा सुभाष नगर, पनियाला रोड स्थित सभा प्रांगण में आयोजित वार्षिक ‘श्री राम चरित्र मंचन’ (श्री राम-लीला) के दूसरे दिन गुरुवार (26 नवम्बर 2026) को प्रभु श्रीराम और माता सीता के पावन जन्मोत्सव सहित विभिन्न भावपूर्ण प्रसंगों का सफल एवं भक्तिमय मंचन किया गया। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने कथा प्रसंगों का आनंद लिया और जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा। 

 

​दूसरे दिन मंचित प्रमुख लीलाएं (26-11-2026, बृहस्पतिवार):

दूसरे दिन के कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने निम्नलिखित प्रसंगों की सजीव एवं प्रभावशाली प्रस्तुति दी:

​श्रवण लीला

​कैलाश पर्वत पर शिव–पार्वती संवाद

​रावण का राज्य कर

​दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ

​राम जन्म एवं सीता जन्म

  

​अतिथियों की उपस्थिति एवं सम्मान समारोह:

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान अक्षय प्रताप सिंह जी (जिला महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, रुड़की एवं अध्यक्ष, होटल सेंटर पॉइंट, सिविल लाइंस, रुड़की) की गरिमामयी उपस्थिति रही।  

​विशिष्ट अतिथि के रूप में 

​माननीय श्रीमान महेंद्र काला जी, वरिष्ठ समाजसेवी, रुड़की विधानसभा , उपस्थिति रही।

​

​इस अवसर पर 

सभा भवन के नव नीर में 50 हजार एवं श्रीमान जसपाल सिंहः गुसाईं जी एवं उनकी धर्मपत्नी को शाल ओढ़ाकर, सभा अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी द्वारा सम्मानित किया गया।

​ 

रुड़की गढ़वाल सभा (रजि.) की श्रीराम लीला समिति के पदाधिकारियों—संरक्षक हर्ष प्रकाश काला, अध्यक्ष चन्द्रमोहन जोशी, सचिव राकेश चौहान, संयोजक श्रीमती कमला बमोला, सह संयोजक सुशील रावत, उपाध्यक्ष के.वी. उनियाल, सांस्कृतिक मंत्री व निर्देशक विवेकानंद डोभाल, तथा सह निर्देशक अर्पण जोशी—ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, कलाकारों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही समिति ने बताया कि मंचन क्रम के अंतर्गत तीसरे दिन शुक्रवार (27 नवम्बर 2026) को राक्षसों का आतंक, दशरथ दरबार, विश्वामित्र का यज्ञ हेतु राम-लक्ष्मण को ले जाना, ताड़िका सुबाहु वध ई, जनक दूत का निमंत्रण देना, अहिल्या उद्धार एवं पुष्पवाटिका की लीलाएं मंचित की जाएंगी..

इस अवसर पर मोहनलाल बहुगुणा, विक्रम सिंह नेगी, नारायण सिंह रावत, भारतेंद्र ममगाईं, ओम प्रकाश कोटनाला, रवि वंदूनी, राहुल कंडारी, अन्य क्षेत्र की जनता ने श्री राम लीला मंचन का धर्म लंभ लिया.

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News