Latest Update

मनकमेश्वरी दुर्गा मंदिर में विधि-विधान से हुई मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना, घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ

आज मनकमेश्वरी दुर्गा मंदिर में मंदिर ट्रस्टी अनुज कुमार जैन के तत्वावधान में सुबह 7 बजे 10 बजे तक मंदिर आचार्य सारांश शर्मा व निशांत व यश शर्मा व हनुमंत व मुख्य पुजारी अजय शर्मा द्वारा शारदीय नवरात्रि पर्व शुरू होने पर समस्त जैन परिवारजनों व स्थानीय श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन मंत्रोउचारन साथ करते हुए प्रथम नवरात्र माँ शैलपुत्री को पंचामृत से स्नान करा कर सोलह श्रगार किया व घटस्थापना कराई गई व पूजा में उपस्थित समाजसेवी अधिवक्ता ने बताया कि परम् पवित्र शारदीय नवरात्रि पर्व में मंदिर में गतवर्ष क्रम नवरात्र प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की पूजा की गई और महानगर व समस्त राष्ट्र की खुशहाली व सुख समृद्धि की याचना माँ शैलपुत्री व मनकमेश्वरी से की गई मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत सामुहिक आरती कर भक्तजनों ने माता को पुष्पाजंलि व फलाहार पंचमेवा का प्रसाद चढ़ाया गया ततपश्चात भक्तजनों को फलाहार प्रसाद वितरण किया गया व मंदिर ट्रस्टी अनुज कुमार जैन ने बताया कि महानगर के समस्त श्रदालुओं से निवेदन की नवरात्र पर्व में पूजा अर्चना कर मनकमेश्वरी के दर्शन कर पुण्यफ़ल व शुभ आशीर्वाद प्राप्त करें व नित्य प्रति मंदिर में हो रहे दुर्गा पाठ व भजन कीर्तन में सहभागी बन पुण्य के भागी बने पूजा अर्चना में मुख्य यजमान मनोज कुमार जैन सपत्नी श्रीमती अलका जैन रहे इसके अलावा दीपा ,ईशा जैन, किरीश जैन, माया गुप्ता,रजनी कौशिक,वर्णिका, कीर्ति,सांची जैन, कृष्णा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News