हरेला पर्व पर हीरा संस्था ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

रुड़की। उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में संचालित हीरा संस्था द्वारा हरेला पर्व के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सीमा चौधरी ने हरेला पर्व के सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संरक्षण का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण उत्सव है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इसके पश्चात संस्था के सभी सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने हरियाली बढ़ाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में डॉ. सीमा चौधरी, अमन, मीनाक्षी, हेमलता, अरविंद, प्रिंस, अमित, मोहित, अवनीश सिंह, कोमल, युसरा सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News