रुड़की में दिनदहाड़े बाइक चोरी, हिंदू सेना ने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग

रुड़की। 12 जुलाई 2026 (रविवार) को शाम करीब 3:35 बजे रुड़की के गणेश चौक स्थित डायमंड होटल के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुई बाइक का नंबर UP11 CB 9591 बताया गया है, जो वर्ष 2021 मॉडल की है। जानकारी के अनुसार बाइक संदीप सिंह, पुत्र धीरज सिंह के नाम पर पंजीकृत है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार घटना के तुरंत बाद गंगनहर थाना, रुड़की में लिखित तहरीर देकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई थी। हालांकि घटना के चार से पांच दिन बीत जाने के बाद भी बाइक बरामद नहीं होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

इसी संबंध में हिंदू सेना उत्तराखंड प्रदेश के अनुज बजरंगी तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेंद्र सिंह ने गंगनहर थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले के शीघ्र खुलासे की मांग की। उन्होंने पुलिस से कहा कि क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोरी गिरोह का जल्द से जल्द पर्दाफाश कर चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

हिंदू सेना के प्रतिनिधियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द कार्रवाई कर बाइक चोरी का खुलासा नहीं करता है, तो संगठन अपने स्तर पर भी बाइक चोरों का पता लगाने का प्रयास करेगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News