Latest Update

हरेला पर्व पर रुड़की उपकारागार में हुआ पौधारोपण, बंदियों को वितरित किए फल

रुड़की। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर रुड़की उपकारागार में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा का संदेश देते हुए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम आदरणीय जेल अधीक्षक को सप्रेम एक पौधा भेंट कर हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। इसके बाद जेल अधीक्षक के साथ मिलकर उपकारागार परिसर में एक नीम और एक पीपल का पौधा रोपित किया गया। इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

पौधारोपण के उपरांत जेल में निरुद्ध सभी बंदियों के लिए अपनी ओर से केले और आम उपलब्ध कराए गए। इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

इस कार्यक्रम में मीनाक्षी अग्रवाल, अभिमन्यु जी एवं प्रियंका जी सहित अन्य सहयोगियों ने भी सहभागिता की। सभी ने हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News