
आज रुड़की महानगर में अम्बेडकर कल्याण समिति के कार्यक्रम में पधारे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एस सी विभाग अध्यक्ष, उत्तरप्रदेश कांग्रेस प्रभारी आदरणीय राजेन्द्र पाल गौतम जी के रुड़की महानगर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट एवं पीसीसी सदस्य अरविंद प्रधान द्वारा ईदगाह चौक पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया ओर भगवान बुद्ध की प्रतिमा सौंपी।इस अवसर पर सैकड़ों लोगों द्वारा जोरदार नारेबाजी करते हुए फूल बरसाकर उनके आगमन पर खुशी जताते हुए उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर राजेंद्र गौतम ने कहा कि आज देश में भाईचारा और संविधान दोनों को बचाने की जरूरत है, देश के युवाओं किसानों गरीबों मजदूरों और दलितों की उपेक्षा की जा रही है जिसको सुधारा तभी जा सकता है जब देश में कांग्रेस सरकार बने उन्होंने सभी से कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। इस अवसर पर हिमांशु चौधरी,विशाल सहगल ,नूर आलम, प्रवेश कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।






