
आज पूर्व भाजपा जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ व प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो अधिवक्ता नवीन कुमार जैन के तत्वावधान में जनसंघ संस्थापक सदस्य व जनसंघ महामंत्री एकात्म मानववाद प्रेणता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जयंती पर जयंती समारोह मनाया गया जयंती समारोह में अतिथि राजपाल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित मोर्चा ने वक्तव्य रख कहा कि जनसंघ अध्यक्ष रहे व जनसंघ संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षरत जीवन चरित्र व राष्ट्रप्रेम संकल्प सिद्धि पर व्याख्यान किया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित आर्य समाज जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह सैनी व कार्यक्रम अध्यक्ष अधिवक्ता जिला महिला मोर्चा भाजपा नील कमल शर्मा व मंडल मंत्री दिनेश व अमित सिंघल व वरिष्ठ नेता भाजपा रामगोपाल शर्मा ने भी श्रद्ये पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 110 वे जयंती समारोह में अपना अपना वक्तव्य रखा कार्यक्रम संयोजक नवीन जैन ने कहा कि हम सब पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर शपथ ले कि जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अधूरे सपने विकसित भारत 2047 की ओर अग्रसर है हमसब को भी उनके साथ मिलकर अपने अपने क्षेत्रों से पूर्ण सहयोग करेंगे और नए विकसित भारत2047 के साक्षी बनेंगे इसके पश्चात समस्त एकत्र भाजपाईयो व अधिवक्ताओ ने श्रद्ये पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्माला व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन श्रद्धाजंलि दी इस अवसर पर पूर्व बार एशोसिएशन उपाध्यक्ष सुनील कुमार गोयल,अशोक कुमार, सचिन गोंड़वाल, अभिनव गोयल,ब्रजेश सैनी,सुखलाल गोयल,पंकज जैन,अनुज आत्र्ये, सुधीर चौधरी, आशीष पंडित,ऋषिपाल, राजेश वर्मा, सोनू आदि मौजूद रहे।




















