Latest Update

आज विधानसभा पिरान कलियर के आंगन मिलन कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी केंद्र ब्रह्मपुर एवं गुम्मावाला में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की।

इस अवसर पर पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी महिलाओं और किशोरियों को दी गई। साथ ही आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली किशोरियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान छह माह के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न हुई।

इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि अमित सैनी जी, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं ग्राम के सम्मानित जन उपस्थित रहे।

मातृशक्ति, किशोरियों और बच्चों के पोषण एवं स्वस्थ भविष्य के लिए ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News