
रुड़की/देहरादून। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, उत्तराखंड में संगठनात्मक विस्तार के तहत नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में एक कार्यकर्ता को भाजपा किसान मोर्चा, ऋषिकेश जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति पर उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह विष्ट का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि किसानों की सेवा, संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद में पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ संगठन को सशक्त बनाने तथा किसान हितों के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन में किसान मोर्चा किसानों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।
नवनियुक्त प्रभारी ने एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी और प्रदेश प्रभारी राजेंद्र सिंह विष्ट का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और किसानों के हित में पूरी लगन से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
जय भाजपा!
जय किसान!
वंदे मातरम्!





