पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए निर्जला एकादशी स्नान मेला पर्व की ब्रीफिंग सम्पन्न, नियुक्त पुलिस बल को किया गया ब्रीफ 04 सुपर जोन, 12 जोन व 30 सेक्टर में विभाजित किया गया मेला क्षेत्र   कन्ट्रोल रुम से सीसीटीवी कैमरे रखेंगे चौकस निगरानी, मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर रखी जायेगी पैनी नजर

हरिद्वार। आज ऋषिकुल ऑड़िटोरियम में निर्जला एकादशी स्नान मेला पर्व में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग आयोजित की गई। एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिफिंग में स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर सुयाल एवं अन्य ऑफिसर द्वारा उपस्थित पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि भारी गर्मी के दृष्टिगत मेले में नियुक्त प्रत्येक जवान अपने साथ पानी की बोतल रखना सुनिश्चित करें। गर्मी होने पर डिहाईड्रेशन से बचने के लिए आप ग्लूकोज एवं ORS का भी प्रयोग कर सकते हैं।

 सुनिश्चित करें की इस दौरान ताजा एवं पोष्टिक भोजन किया जाए ताकी आप स्वस्थ तन-मन के साथ अपनी ड्यूटी कर अपना 100% दे पाएं।

ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने से पूर्व प्रत्येक पुलिस जवान अपनी ड्यूटी की अच्छे से जानकारी कर लें एवं अपने सहकर्मी एवं उच्चाधिकारी को मोबाइल नम्बर अवश्य रखें।

विभिन्न परिस्थितियों के लिए तैयार किये गए ट्रैफिक प्लान की आपको जानकारी होनी चाहिए ताकी आवश्यक स्थिति में उन्हे धरातल पर लागू कर सकें। प्लान के सम्बन्ध में कोई भी असमंजस की स्थिति होने पर बेझिझक अपने उच्चाधिकारी से पूछें। मेले के दौरान फैलने वाली अफवाह अक्सर बड़ी दुर्घटना का कारण बनती है। इन्हे रोकने के लिए सादे वस्त्रों में तैनात पुलिस कर्मी, एलआईयू एवं चेतक/ मोबाईल वाहन क्षेत्र में सतर्क दृष्टी रखें।

किसी भी शरारती तत्व की गडबडी फैलाने की जानकारी मिलने अथवा आशंका होने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारी को तत्काल अवगत कराना सुनिश्चित करें।

क्राउड कंट्रोल एवं ट्रैफिक डायवर्जन के लिए समस्त जोनल प्रभारी/ सैक्टर प्रभारी ड्यूटी स्थल पर कर्म0 को भंली भांति ब्रीफ कर लें। जनता के प्रति आपका व्यवहार शालीन एवं दृढ़ रहे। जल पुलिस, बम स्क्वायड प्रभारी सहित अपने सीमावर्ती सैक्टर व जोनल प्रभारियों आदि के महत्वपूर्ण नम्बर अपने पास अवश्य रखें। सभी जवान अपने ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचकर पूर्व से नियुक्त अधि0/कर्म0 को समय से रिलिव करना सुनिश्चित करें। निरीक्षक एलआईयू संवेदनशील स्थानो पर अभिसूचना कर्मियो को नियुक्त कर लाभप्रद सूचना से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

प्रचलित चार धाम यात्रा एवं वीकेंड को देखते हुए मुख्य हर की पौड़ी घाट, मन्सा देवी व चण्ड़ी देवी मन्दिरों एवं हाईवे पर भीड़ का अत्याधिक दबाव रहेगा। इन स्थानों पर नियुक्त फोर्स घाटों को निरंतर खाली कराने एवं श्रद्धालुओं को तरतीब से बाहर निकालने हेतु सजग रहें ताकी किसी प्रकार की भगदड़ की संभावना न हो। हाईवे पर किसी भी प्रकार से वाहनों को पार्क ना होने दें। सभी वाहनों को पार्किंग में भेजा जाए। ड्यूटी के दौरान केवल आवश्यक कार्य के लिए ही मोबाइल फोन का प्रयोग किया जाए। प्रचलित चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात प्रबंधन के दौरान हमें वाहनों के भारी दबाव का भी सामना करना होगा। आप सभी अपना 100% दें, हम इस चुनौती से आपसी समन्वय बनाते हुए टीम वर्क के साथ पार पाएंगे। प्रत्येक पुलिस कर्मी की अपने पॉइंट पर बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, चाहे वह किसी भी रैंक का हो। परिस्थिति के अनुसार उसे अपने विवेकानुसार कार्यवाही करनी हैl

सभी जोनल एवं सेक्टर प्रभारी राउंड द क्लॉक ऑन वॉच रहेंगे, कंट्रोल रूम द्वारा नियमित रूप से सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से भीड़ का आकलन लेते हुए ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी- गणों को समय-समय पर अवगत कराते रहेंगे।

अत्यधिक गर्मी को देखते हुए फायर टीम आवश्यकता अनुसार अलग-अलग उपकरणों के साथ तैयारी की दशा में रहेंगेl

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News