नगर में हुए पत्रकार सम्मेलन में राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला ने पत्रकारों,समाजसेवियों एवं खिलाड़ियों का किया सम्मान,कहा पत्रकारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

रुड़की।दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला ने कहा कि आज के समय में पत्रकार सच्ची मेहनत,लगन और निष्ठापूर्वक अपने कार्य को अंजाम दे रहा है।नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि.

पत्रकारिता के रूप में एक पत्रकार का कार्य समाज के प्रति,सरकारों के प्रति और इस जीवन में दूसरों के प्रति उसका कोई मूल्य नहीं हो सकता,यदि हमारे द्वारा पत्रकार को सम्मान दिया जाता है,तो उससे कर्तव्य बोध की शक्ति उसके अन्दर बढ़ जाती है तथा वे और विचार-विमर्श से अपनी लेखनी के कार्य को आगे बढ़ाते हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से कृत-संकल्प है।वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार ने पत्रकारों के हितों एवं

उनके कल्याण के लिए कार्य किए जाने के बात राज्यमंत्री के समक्ष रख कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और एक सशक्त कलम समाज को नई दिशा देने का कार्य करती है।उन्होंने कहा कि निष्पक्ष तथा सत्यनिष्ठ पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।एआई के आने के बावजूद प्रिंट मीडिया तथा समाचार पत्रों का महत्व कभी कम नहीं होगा।भाजपा के जिला…

उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है।सच्ची पत्रकारिता समाज में जागरूकता और परिवर्तन लाने की क्षमता रखती है।उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं।कार्यक्रम संयोजक व पत्रकार पुनीत रोहिल्ला ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि

उनका न्यूज़ चैनल व पोर्टल का प्रकाशन पिछले आठ वर्षों से हो रहा है।आज पत्रकारों को पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।दीपक पुंडीर के संचालन में हुए कार्यक्रम में नायब तहसीलदार मोहम्मद यूसुफ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदय सिंह पुंडीर,नंद जीवन कृष्ण,कोच सूरज रोड,अरविंद रोहिल्ला,मनीष ग्रोवर,मनोज अग्रवाल,आरिफ नियाजी,नितिन कुमार,अनवर राणा,दीक्षा गुप्ता,प्रवेज आलम,शशांक गोयल,मिक्की जैदी,रजनीश सहगल,नफीसुल हसन,मोहम्मद नाजिम,इमरान देशभक्त,सीमा कश्यप व संदीप कश्यप आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला द्वारा दीपक प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों,समाजसेवियों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *