Latest Update

बाबा नीम करौली मंदिर रायवाला में हुआ सुंदरकांड एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

रायवाला। बाबा नीम करौली मंदिर, निकट बसंती माता मंदिर, रायवाला में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ रायवाला मंडल के तत्वावधान में भव्य सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति भाव से भगवान श्रीराम और हनुमान जी का स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा तथा जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया।

आयोजन में उपस्थित भक्तों ने बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं का कहना था कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ रायवाला मंडल के पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

**जय श्री सीताराम

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News