Latest Update

नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा में हुआ भव्य पूजन,पूर्व मेयर गौरव गोयल ने लिया मां का आशीर्वाद

रुड़की।दुर्गा मंदिर में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर नगर एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा भव्य आरती में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।पंडित राजकुमार कौशिक,पंडित रोहित शास्त्री एवं पंडित केशव कौशिक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई।मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तजनों ने माता का गुणगान किया,जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नवरात्रि के इन दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना

 

से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।मां के दरबार में जो भी भक्तजन सच्चे मन से हाजिरी देता है,उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।इस अवसर पर श्री मां दुर्गा मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक वर्मा,कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल,सचिव सत्येंद्र पाल,सोनी रोड,उमा अग्रवाल,मोनिका,संजय कक्कड़ व सुमित आदि बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News