*कांवड़ियों के साथ अभद्रता और मारपीट मामले में पुलिस ने आईआईटी प्रोफेसर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।*

रूडकी। कांवड़ियों के साथ अभद्रता और मारपीट मामले में पुलिस ने आईआईटी प्रोफेसर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। 

मंगलवार रात में कावड़िए हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्य को जा रहे थे कि आईआईटी गेट के पास प्रोफेसर सहित एक अन्य व्यक्ति द्वारा कावडिया के साथ अभद्र व्यवहार को मारपीट करने लगे। सूचना पर रुड़की पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आईआईटी प्रोफेसर सहित 02 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तार आरोपियों में प्रोफेसर गोण्डाई मई रंजन पुत्र गोण्डाई मई सनातवे निवासी चगागई इम्फाल थाना इम्फाँल वेस्ट जिला इम्फाई मणिपुर हाल नि0 आईआईटी रुडकी और मानस पुत्र अरविन्द कुमार निवासी डबल फाटक रूडकी बताया गया है। मानस जिम ट्रेनर बताया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विपिन कुमार,हैड कांस्टेबल प्रवीण, बिरेन्द्र और गुलबहार आदि रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news