Latest Update

पैतृक गांव गंगदासपुर गुर्जर पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, परिजनों से की आत्मीय मुलाकात

गंगदासपुर गुर्जर। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर देर रात अपने पैतृक गांव गंगदासपुर गुर्जर पहुंचे। इस दौरान गांव स्थित अपने आवास पर परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर बंशीलाल गुर्जर ने परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने खेती-किसानी, फसलों की स्थिति और पशुपालन से जुड़ी विभिन्न जानकारियां भी प्राप्त कीं।

गांव की मिट्टी और परिवार के बीच पहुंचकर उन्होंने आत्मीयता के साथ समय बिताया। इस दौरान खेती और ग्रामीण जीवन से जुड़े विषयों पर भी बातचीत हुई। उनका यह पारिवारिक मिलन परिजनों के लिए बेहद सुखद और यादगार रहा।

इस अवसर पर परिजनों ने कहा कि अपने व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच पैतृक गांव पहुंचकर परिवार के साथ समय बिताना उनके लिए खुशी का विषय है।

जय जवान, जय किसान के संदेश के साथ यह मुलाकात ग्रामीण परिवेश, पारिवारिक आत्मीयता और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का एक सुंदर उदाहरण बनी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News