आज लंढौरा, रुड़की में सेवा भारती द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केंद्र, यादव सिलाई केंद्र, शिव शक्ति सिलाई केंद्र के सत्र का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आज लंढौरा, रुड़की में सेवा भारती द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केंद्र, यादव सिलाई केंद्र, शिव शक्ति सिलाई केंद्र के सत्र का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सभी शिक्षार्थियों को उनके प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा, एक सेनेटरी पैड बनाने की मशीन का उद्घाटन भी किया गया,

जिसमें शिक्षार्थियों को सेनेटरी पैड बनाने की ट्रेनिंग दी गई। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में मदद करेगा और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करेगा।

इस समारोह में सेवा भारती की प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता भट्ट , श्रीमती सुमन पंत जी प्रांतीय सदस्य श्रीमती सुधा टोंक जी किशोरी विकास प्रमुख उत्तराखंड प्रांत श्रीमती रजनी गोयल जी सेवा भारती हरिद्वार जिला इकाई रुड़की के जिला अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार गर्ग एडवोकेट, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा, सह मंत्री श्री अशोक शुक्ला जी, कोषाध्यक्ष श्री प्रवीण सब्बरवाल जी, संरक्षक श्री अनिल गोयल जी तथा संघ के नगर संघचालक श्रीमान रामकुमार जी, नगर कार्यवाह श्री बालेश जी तथा हरीश जी, रोहित नायक जी, बबलू जी, केंद्र की शिक्षिकाएं व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ! यह एक गर्व का क्षण है जो सेवा भारती की समर्पण और सेवा की भावना को दर्शाता है।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news