
फायर यूनिटों की सतर्कता से एक बहुत बड़ी जन धन हानि होने से बचाया 05 व्यक्तियों को सकुशल सुरक्षित बचाया

दिनांक 22.02.2025 को रात्रि 22:28 बजे *ठंडा कुआं, मोती बाजार, कोतवाली नगर हरिद्वार* के समीप एक दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मायापुर हरिद्वार श्री नजाकत अली के नेतृत्व में फायर स्टेशन मायापुर की दो फायर यूनिट व शारदीय कावड़ मेला में तैनात दो फायर यूनिट रुड़की हाल तैनाती शरद कावड़ मेला हर की पैड़ी यूनिट प्रभारी लीडिंग फायरमैन अतर सिंह व फायर यूनिट सिडकुल हाल तैनाती शरद कावड़ मेला खडखडी यूनिट प्रभारी लीडिंग फायरमैन राजेश गवाडी फायर टेंडर लेकर तत्काल घटनास्थल पर एक बैक पैक सेट


मायापुर से तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। रास्ता संकरी गली होने के कारण फायर टेंडर को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा मौके पर एक दुकान भीषण आग की चपेट में थी। आग तेजी से ऊपरी मंजिल पर स्थित घर में फैल रही थी जिसमें 05 लोग मौजूद थे एवं दुकान के ठीक निकट सिखोला भवन धर्मशाला की ओर भी तेज़ी से फैल रही थी जिसमें कावड़ यात्री ठहरे थे। फायर कर्मियों द्वारा 3 घंटे की कड़ी मेहनत एवं अथक प्रयास से धुँए के भयंकर धूंए व आग की तेज लपटों का साहसिक रूप से सामना करते हुए दुकान की आग को पूर्णतः बुझाया साथ ही त्वरित कार्यवाही कर ऊपरी तल में रह रहे 05 लोगों के परिवार को आग से बचाया साथ ही धर्मशाला तक भी आग को फैलने से रोका जिससे कांवड़ यात्रियों को भी इस दुर्घटना से सुरक्षित रखा गया धर्मशाला में रात्रि प्रवास कर रहे कावड़ श्रद्धालु करीब 40 से 50 मौजूद थे एवं इस भीषण अग्नि दुर्घटना में किसी प्रकार की जन हानि दर्ज नहीं की गई अथवा हरिद्वार फायर कर्मियों द्वारा एक बड़ा हादसा होने से टाला गया। फायर यूनिट कर्मियों के अदम्य साहस तत्काल कार्रवाई एवं रिस्पांस टाइम की मोके पर मौजूद जनसमूह व्यापारियों ने खुले मन से प्रशंसा की । जहरीले धुएं भरें वातावरण में काम करना बहुत मुश्किल था लेकिन फायर कर्मियों ने हार नहीं मानी जिस कारण पुरे मार्केट को भी जलने से बचा लिया गया घटनास्थल पर मौजूद श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार मय फ़ोर्स अपने निकट पर्यवेक्षण कार्यवाही को अंजाम दिया श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने भी फायर यूनिट कर्मियों की जोखिमपूर्ण सराहनीय कार्य की प्रशंसा की वाद अग्निशमन कार्य उपरांत घटना के संबंध में सिटी कंट्रोल रूम हरिद्वार को भी अवगत करा दिया गया है

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मायापुर हरिद्वार।








