अचीवर्स एकेडमी स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने कहा खेल का आयोजन होने से आपस में बढ़ता है प्रेमभाव,

अचीवर्स एकेडमी स्थापना दिवस के अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने कहा खेल का आयोजन होने से आपस में बढ़ता है प्रेमभाव, पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने करौंदी अचीवर्स स्पोर्ट्स अकैडमी कबड्डी, क्रिकेट,वॉलीबॉल प्रतियोगिता टूर्नामेंट का किया शुभारंभ। और पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने अचीवर्स एकेडमी के ओनर राजकुमार सिंधु एवं उनकी पूरी टीम को दी शुभकामनाएं।*

*भगवानपुर।* विधानसभा भगवानपुर के करौंदी गांव में अचीवर्स स्पोर्ट्स अकैडमी मैं आयोजित कबड्डी, वॉलीबॉल प्रतियोगिता टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश के द्वारा मगलवार को किया गया। टूर्नामेंट के उद्घाटन पर अपने संबोधन में सुबोध राकेश ने खेल प्रेमियों और लोगो से कहा कि खेल का आयोजन होने से आपस में प्रेम बढ़ता है। खेल युवाओ के लिए पढ़ाई की तरह बहुत जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह से खेल के आयोजन से नवयुवकों में खेलने की भावना जागता है। ग्रामीण युवाओं में भी खेल की अच्छी प्रतिभा छिपी होती है। उसे उजागर करने के लिए खेल का आयोजन जरूरी है। इस मौके पर राजकुमार सिद्धू,कोच सतपाल,रामवीर,प्रियांशु सैनी,अरविंद सैनी,नीटू कुमार, रामवीर,नीटू सैनी,सौरव,मैनपाल अभिषेक,रविंदर ऋतिक,अंशुल मलिक, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news