Latest Update

भजनों की धुन पर झूमा रूड़की, ‘द भजन रेव’ ने रचा नया इतिहास भक्ति प्रोजेक्ट के भव्य आयोजन में पुणे के ‘जपनाम लाइव’ ने बांधा समां,आधुनिक संगीत और भक्ति के अनूठे संगम ने जीता युवाओं का दिल

रूड़की।नगर में हुए ‘द भजन रेव’ कार्यक्रम में भक्ति,संगीत और आधुनिक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला,जब ‘द भक्ति प्रोजेक्ट’ द्वारा ग्रैंड वेदांतम रिजॉर्ट में ‘द भजन रेव’ का भव्य आयोजन किया गया।रूड़की में पहली बार आयोजित इस अनोखे भजन कॉन्सर्ट ने पारंपरिक भक्ति संगीत को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत कर शहरवासियों को एक नया और यादगार अनुभव दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुणे से आए प्रसिद्ध म्यूजिकल बैंड ‘जपनाम लाइव’ की शानदार लाइव प्रस्तुति रही।कलाकारों ने पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत,ऊर्जावान धुनों और आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ पेश किया,जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।भजनों की धुनों पर युवा उत्साह के साथ झूमते नजर आए।कार्यक्रम में संगीत,आध्यात्मिकता और आधुनिक मनोरंजन का अद्भुत मेल देखने को मिला।‘द भजन रेव’ का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति,सनातन परंपराओं और भक्ति संगीत से आधुनिक एवं रचनात्मक तरीके से जोड़ना था।आयोजकों का मानना है कि भक्ति केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित नहीं है,बल्कि इसे नए दौर के संगीत और अनुभवों के माध्यम से भी युवाओं तक पहुंचाया जा सकता है।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में रितिका कुकरेती,ध्रुव मदान,निशांत और यश कुकरेती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।भक्ति प्रोजेक्ट की टीम ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने से लेकर व्यवस्थाओं,प्रचार-प्रसार और आयोजन के सफल संचालन तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों,सहयोगियों और दर्शकों के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।आयोजकों ने बताया कि ‘द भजन रेव’ की सफलता उनके लिए एक नई शुरुआत है।भक्ति प्रोजेक्ट की टीम भविष्य में भी इस प्रकार के भव्य और अनूठे आयोजनों के माध्यम से भक्ति,संगीत और भारतीय संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।टीम द्वारा आगामी कार्यक्रमों की योजना और तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। आने वाले समय में रूड़की सहित अन्य शहरों में भी ऐसे नए और आकर्षक कार्यक्रम आयोजित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।आयोजकों ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है,बल्कि ऐसे मंच तैयार करना है जहां युवा अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ सकें।‘द भजन रेव’ की सफलता ने यह साबित किया कि आधुनिकता और आध्यात्मिकता का संगम युवाओं के बीच एक नई पहचान बना सकता है।भक्ति प्रोजेक्ट का यह आयोजन रूड़की के सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रमों में एक विशेष पहल के रूप में सामने आया,जिसने शहर में भविष्य के नए और रचनात्मक आयोजनों की संभावनाओं को भी बढ़ावा दिया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News