Latest Update

श्रीश्याम मित्र मंडल समिति रजि०द्वारा 34-वें जन्मोत्सव का भव्य आयोजन कल होगा नगर के नेहरू स्टेडियम में,बारह निर्धन कन्याओं का होगा विवाह 

रुड़की।श्रीश्याम मित्र मंडल समिति (रजि०) द्वारा नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।समिति की पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कल भव्य श्याम बाबा की यात्रा निकाली जाएगी और शाम को बारह कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।बताया कि एक दिसंबर को प्रसिद्ध भजन गायक 34-वें वार्षिक श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव में बाबा श्याम का गुणगान करेंगे।समिति की ओर से पूर्व मेयर गौरव गोयल,इंजीनियर चैरब जैन,गौरव कौशिक,नितिन गोयल तथा समिति अध्यक्ष राहुल बंसल ने बताया कि श्री श्याम

मित्र मंडल समिति रजि०द्वारा पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी भव्य श्याम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा,जिसमें एक दिसंबर को भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक बृजराज सिंह,अनुष्का-अधिष्ठा,दिनेश बजरंगी,राजेश गोयल ‘रिंकू’ आदि सुन्दर भजनों की प्रस्तुति देंगे।इस अवसर पर संयोजक अंकुर गोयल,कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल,सचिव योगेश गर्ग,संदीप गोयल,पंकज सिंघल,सुल्तान यादव,आनंद पाल,सुभम गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News