
राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ रुडकी द्वारा शताब्दी वर्ष मे बस्ती स्तर पर पथ संचलन किये जायेगे उकत विचार डाँ नितिन द्वारा शिवाजी शाखा पर स्वयसेवको को सम्बोधित करते हुए कहा कि संघ शताब्दी वर्ष का अन्तिम कार्यक्रम अधिकतम स्थानो पर शाखा लगाना है। संघ शाखा व्यक्तित्व निर्माण की कार्यशाला एवं पावर हाउस है। संघ सस्थापक डॉ के शवराव बलिराम हेडगेवार द्वारा 1925 में संघ स्थापना कर संघ का उद्देश्य भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाना है। इसके लिए स्वयंसेवक शाखा से अपना व्यक्तित्व निर्माण कर देश, समाज ,संस्कृति का सरक्षण करते हुए भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए कार्य करे। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक शिक्षा, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, सेवा, राजनीति ,समाज के प्रत्येक क्षेत्र मे राष्ट्र सर्वोपरि रखते हुए

कार्य करते हैं । उन्होंने कहा कि भारत विश्व मे अपना प्रभाव स्थापित कर रहा है। भारतीय संस्कृति ही विश्व मे शान्ति स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि विजय दशमी पर बस्ती स्तर पर पथसंचलन में सभी गणवेश धारी स्व यसेवक शामिल हो। शाखा मे योग ,आसन ,सूर्य नमस्कार, दण्ड ,समता के कार्यक्रम किये गये। कार्यक्रम मे सैकडो स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
सहदेव सिंह पुण्डीर
जिला प्रचार प्रमुख



















