Latest Update

*कांग्रेस पार्टी से है युवाओं को आशा – राजेंद्र चौधरी*   *यूकेडी जिलाध्यक्ष, संगठन सचिव एवं छात्र संघ अध्यक्ष हुए कांग्रेस पार्टी शामिल*

आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर पहुंच कर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी जिलाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, जिला संगठन सचिव मधुसूदन जौहरी तथा छात्र संघ जिलाध्यक्ष मिलिंद चौधरी ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश को विकास की ओर ले जा सकती है कांग्रेस पार्टी की नीतियों में हर समाज एवं वर्ग के हित को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई जाती है आज भारत को राष्ट्र बनाने का गौरव कांग्रेस की देन हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के युवाओं पर भविष्य बर्बाद कर दिया है।

इस अवसर पर यूकेडी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए गौरव अग्रवाल ने कहा कि देश का युवा कांग्रेस की ओर देख रहा है तथा कांग्रेस की नीतियां ही देश को जोड़ने वाली है इन्हीं सब बातों से प्रभावित होकर वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। साथ ही कहा कि यूकेडी की कोई नीतियां जनहित में नहीं है और आपस में ही भिड़ रहे हैं।

जिला सचिव मधुसूदन जौहरी ने कहा कि उन्हें कांग्रेस की नीतियां पहले से ही पसंद रही है और वर्तमान में राहुल गांधी शानदार कार्य कर रहे हैं इसलिए वह समझ में बदलाव के लिए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। 

छात्र संघ जिला अध्यक्ष मिलिंद चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी आज युवाओं की आवाज बनकर पूरे देश में युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं ऐसे में प्रत्येक युवा का कर्तव्य बनता है कि वह राहुल गांधी को मजबूत बनाएं ।इसलिए मैं भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआहूं। 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय गुड्डू विकास त्यागी मुस्तकीम अहमद आदि ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News