

रुड़की। श्री लक्ष्मी नारायण घाट, रुड़की में पूर्वांचल एकता समिति (रजि.) रुड़की की ओर से आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि छठ पूजा आस्था, श्रद्धा, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महान पर्व है। यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।



समिति की ओर से 15 नवंबर 2026, रविवार को संध्या अर्घ्य तथा 16 नवंबर 2026, सोमवार को उषा अर्घ्य का आयोजन किया जाएगा । कार्यक्रम श्री लक्ष्मी नारायण घाट, रुड़की में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के आयोजक पूर्वांचल एकता समिति (रजि.) रुड़की के पदाधिकारियों में मुख्य संरक्षक श्री अभय कुमार पाण्डेय, संरक्षक श्री एन.पी.शुक्ल , श्री ए.के. सिंह, श्री जे .पी. उपाध्याय, श्री जितेन्द्र सिंह एवं श्री कृष्णा निगम, अध्यक्ष श्री मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुभाकर द्विवेदी एवं श्री अश्विनी सिंह शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्री एच .के. वर्मा एवं श्री संजय त्रिपाठी, महामंत्री श्री आशुतोष शुक्ला, संयुक्त महामंत्री श्री विनय पाण्डेय, उपमंत्री श्री संतोष मिश्रा, विधिक सलाहकार श्री केशव पाण्डेय, कोषाध्यक्ष श्री शिवाकान्त दूबे, सहकोषाध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह, आय-व्यय निरीक्षक श्री वीरेन्द्र शुक्ल, सह आय-व्यय निरीक्षक श्री अमित मिश्रा, प्रचार-प्रसार मंत्री श्री मधुर पाण्डेय एवं श्री मंजुल चतुर्वेदी तथा मीडिया प्रभारी श्री रमन त्यागी हैं।

समिति के महामंत्री, पदाधिकारियों एवं समस्त सम्मानित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इस आयोजन के माध्यम से छठ महापर्व की परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया गया।











