गणपति विहार में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, बोले- आत्मिक जागृति का मार्ग है भागवत कथा

News

रुड़की। गणपति विहार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने पहुंचकर प्रभु भक्ति का रसपान किया। इस दौरान उन्होंने कथा का श्रवण करते हुए भगवान बाल गोपाल से सभी के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला और आत्मिक जागृति का मार्ग है। उन्होंने कहा कि प्रभु के भजनों और अमृतवाणी से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने भक्तिरस में डूबकर कथा का आनंद लिया।

उन्होंने कहा कि भगवान बाल गोपाल की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया और धार्मिक वातावरण में भक्ति भाव से सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *