
रुड़की। माननीय कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी के जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए एडवोकेट समीर रज़ा जाफरी, सदस्य उत्तराखंड राज्य हज कमिटी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तराखंड सरकार ने रक्तदान किया।

एडवोकेट समीर रज़ा जाफरी ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष रक्तदान कर इस दिन को सेवा और मानवता के लिए समर्पित करने का प्रयास किया जाता है।
उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने लोगों से भी रक्तदान के प्रति जागरूक होने और स्वस्थ होने पर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
इस अवसर पर सेवा भावना से किए गए रक्तदान को लोगों ने सराहनीय पहल बताते हुए इसकी प्रशंसा की।



















