Latest Update

*द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), रुड़की लोकल सेंटर द्वारा रॉयल चार्टर दिवस समारोह का आयोजन*

*द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), रुड़की लोकल सेंटर द्वारा रॉयल चार्टर दिवस समारोह का आयोजन*

*रुड़की, 9 सितम्बर 2026*

द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), रुड़की लोकल सेंटर द्वारा *रॉयल चार्टर दिवस* समारोह का भव्य आयोजन दिनांक 9 सितम्बर 2026 को सायं 5:00 बजे किया गया।

समारोह का स्थल – देवाश्रम (बेटर लाइफ इंस्टीट्यूट), सिविल लाइंस, रुड़की रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता *अध्यक्ष श्रीअखिलेश वर्मा* ने की। अध्यक्ष द्वारा मुख्य वक्ता एवं उपस्थित सभी कॉर्पोरेट सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं का हार्दिक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता *प्रो. नवनीत कुमार, यांत्रिक एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग, आई.आई.टी. रुड़की* ने “रॉयल चार्टर” के महत्व एवं इतिहास पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार रॉयल चार्टर द्वारा IEI को प्राप्त गरिमा ने भारतीय अभियन्ताओं को वैश्विक पहचान दिलाई है।

संस्थान के वरिष्ठ प्रोफेसर एस. एस. जैन एवं IEIRLC के सदस्यों ने भी IEI की सदस्यता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए और छात्रों को IEI से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मेंटर *श्री सुशील कुमार* के साथ छात्र-छात्राओं (बालक एवं बालिकाओं) को सक्रिय सहभागिता हेतु प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अंत में *मानद सचिव डॉ. सोजू जे. अलेक्जेंडर* द्वारा सभी अतिथियों, वक्ता एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

*भवदीय,*

*(अखिलेश वर्मा)*

अध्यक्ष

8218536131

*एवं*

*(डॉ. सोजू जे. अलेक्जेंडर)*

मानद सचिव

*द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया)*

रुड़की लोकल सेंटर, IIT रुड़की कैंपस

रुड़की – 247667 (उत्तराखंड) भारत

फोन: 01332-272589, 281416, 

मो. 8630153059

ई-मेल: roorkeelc@ieindia.org

वेबसाइट: http://www.ieirlc.org.in

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News