Latest Update

हरिद्वार में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ उत्तराखंड प्रांत की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

हरिद्वार। हरिद्वार की पावन धरा पर सोमवार को हिंदू सुरक्षा सेवा संघ, उत्तराखंड प्रांत की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष मोनू सनातनी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें प्रदेश एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

 

बैठक के दौरान सनातन संस्कृति के संरक्षण, हिंदू समाज की एकता, राष्ट्रहित तथा समाज सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की आगामी गतिविधियों, सामाजिक दायित्वों और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने को लेकर भी अपने विचार रखे।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री राजू दास महाराज जी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा की संगठन की शक्ति को समाज सेवा और सनातन मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित किया जाना चाहिए। उन्होंने आपसी एकता, अनुशासन और समर्पण को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं से मिल-जुलकर समाजहित में कार्य करने की अपील की।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक एकजुटता के साथ सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए। साथ ही संगठन की गतिविधियों को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने और अधिक से अधिक युवाओं को सामाजिक सेवा से जोड़ने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में अध्यक्ष नीलू चौहान, जिला संगठन महामंत्री सत्यम, जिला महामंत्री राजन, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा अमित, रायवाला मंडल अध्यक्ष प्रवीण सहित सुमित, राजन, सागर, संजय भारद्वाज, रमेश चंद्र पांडे, रवि प्रजापति, पवन कश्यप, राधेश्याम, रवि, रोहित, अश्वनी, विकास समेत बड़ी संख्या में युवा साथी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के अंत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा आपसी एकता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

“सनातन की सेवा ही हमारा संकल्प है, समाज की एकता ही हमारी शक्ति है।”

जय श्री राम!

हर हर महादेव!

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News