Latest Update

रोजगार मेले में करीब 1000 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 478 को मिले ऑफर लेटर पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की नई पहल

पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम Dhanori में महर्षि दयानंद मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रांगण में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में करीब 1000 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से लगभग 478 युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा ऑफर लेटर प्रदान कर रोजगार का अवसर दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा जी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मधु सिंह जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रुड़की श्रीमती रुचि भट्ट जी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय राकेश गिरि जी, राज्य मंत्री आदरणीय शाम सैनी जी, देशराज करनाल जी, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप जी, संजय सैनी जी, संजय प्रजापति जी, देशपाल रोड जी, त्रिवेदी सैनी जी, अनिल जी, विजेंद्र जी एवं वीरेंद्र जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रोजगार मेले में युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। अक्षित कुमार, किशन कुमार, प्रताप सिंह, ऋतु सैनी, अक्षय कुमार, रोहित कुमार, नितिन कुमार, अनमोल कुमार, कपिल, मंगेश कुमार सहित बड़ी संख्या में युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

आयोजकों ने कहा कि पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण और नई पहल है। इस प्रकार के रोजगार मेलों का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में इसी प्रकार के रोजगार मेलों एवं रोजगारपरक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के युवाओं को उनके कौशल एवं योग्यता के अनुरूप रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News