Latest Update

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ-26 में स्वर्ण,कांस्य व रजत जीत करने वाले युवा खिलाड़ियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान

रुड़की।मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ-2026 में जनपद हरिद्वार के खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन कर विभिन्न पदक जीतकर आने पर उनका पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा कैंप कार्यालय पर सम्मान किया गया। वॉरियर्स एकेडमी के खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने उन्हें बधाई देते हुए

कहा कि राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले सभी युवा खिलाड़ी इन खेलों में अपने परिवार और प्रदेश का नाम ही नहीं,बल्कि देश का नाम भी विश्व में रोशन करें।उन्होंने पदक विजेता इन खिलाड़ियों की सराहना कर कहा कि राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले बच्चों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर मिले,ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले उत्कृष्ट प्रदर्शन कर।।

सके।खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि मेहनत,अनुशासन लगन और संकल्प के बल पर सभी खिलाड़ी अपने लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ें।इस अवसर पर रुड़की व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप,राजेश सैनी,सोनी जोशी के अलावा युवा खिलाड़ी शैल्वीय शर्मा,आकांक्षा सैनी,अभिनव चौधरी,अक्षिता सैनी,वेदांत सुयाल व रुद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News