भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साबिर पाक की दरगाह में पहुंचकर मांगी अमनो-शांति की दुआएं,पेश किए चादर व अकीदत के फूल

रुड़की।विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक रहमतुल्ला अलैह के 758-वें वार्षिक उत्सव में पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर वासित अली ने साबिर पाक की मजार पर चादरपोशी कर अकीदत के फूल पेश किये।उन्होंने दरगाह साबिर पाक में फूलों की चादर पेश कर देश में अमनो-चैन,खुशहाली और भाईचारे की दुआएं मांगी।वार्षिक उत्सव के मौके पर कलियर दरगाह पहुंचने पर दरगाह के कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बूका भेंटकर उनका स्वागत किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि साबिर पाक की धरती पर आकर उन्हें सुकून मिलता है तथा साबिर पाक की दरगाह सदियों से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारा की मिसाल रही है,जहां जाति-धर्म से ऊपर उठकर प्रत्येक वर्ग के लोग अकीदत व श्रद्धा के साथ यहां पहुंचकर अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए मन्नत मांगने आते हैं।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त होने पर पहली बार कलियर दरगाह पहुंचे कुंवर बासित अली का गर्मजोशी के साथ समर्थकों एवं जायरिनों द्वारा स्वागत किया गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News