Latest Update

रावण-हनुमान संवाद की लीला का मंचन देख श्रद्धालु हुए भावुक,जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा पंडाल

रुड़की।भगवान वाल्मीकि रामलीला कमेटी द्वारा लालकुर्ती में रावण-हनुमान संवाद की लीला का मंचन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा फीता काटकर किया गया।रावण-हनुमान संवाद के दौरान अहंकार में डूबा रावण अपने शक्तिशाली योद्धा होने पर गर्व करता है और हनुमान जी से युद्ध करने लगता है।इस दृश्य पर पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठता है।अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल

ने कहा कि अहंकार का सदैव नाश होता है।अधर्म और बुराई कभी जिंदा नहीं रहती,इसलिए सत्य,धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलकर हमें भगवान श्रीराम के आदर्श का अनुपालन करना चाहिए।खानपुर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन पंवार गोवर्धनपुर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें भारतीय संस्कृति,नैतिक मूल्यों एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के साथ-साथ युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण

 

भूमिका निभाते हैं।कहा कि अहंकार और बुराई का अंत निश्चित है,अंततः सदैव सत्य,धर्म और अच्छाई की विजय ही होती है।इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रवि पंवार,प्रबंधक देवेंद्र कुमार,सचिव विनोद गुजराल,कोषाध्यक्ष सूरज कांगड़े आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।संचालन रविंदर कुमार ने किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News