Latest Update

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की ने मनाया शिक्षक दिवस

रुड़की। आईआईटी रुड़की ने MAC ऑडिटोरियम में शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई। इस अवसर पर IIT रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत, उप निदेशक प्रो. प्रवीण कुमार, संकाय कार्य मामलों के डीन प्रो. आनंद बुलुसु, अन्य डीन, एसोसिएट डीन एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
शिक्षक दिवस के अवसर पर निम्नलिखित संकाय सदस्यों को शिक्षण में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “वर्ष 2026 के लिए शिक्षण एवं अनुसंधान में उत्कृष्टता पुरस्कार” प्रदान किए गए।

1) वर्ष 2026 के लिए शिक्षण में उत्कृष्टता पुरस्कार का प्रदान किया जाना:
• UG (>80 विद्यार्थी): प्रो. विनोद पंकजाक्षन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी
• UG (31–80 विद्यार्थी): प्रो. संजीव कुमार, गणित
• UG युवा संकाय (31+ विद्यार्थी): प्रो. रामानुजा पाणिग्रही, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
• PG (10+ विद्यार्थी): 1) प्रो. मनील टी. मोहन, गणित;
2) प्रो. राजर्षि चक्रवर्ती, पृथ्वी विज्ञान
• PG युवा संकाय (10+ विद्यार्थी): प्रो. श्रीकृष्णन एस. सुब्रमणियन, CoEDMM

2) गणित विभाग की प्रो. अमीया के. नायक को प्रो. बाल कृष्ण कृष्ण ‘उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार (2026)’ के लिए चयनित किया गया है। प्रबंधन अध्ययन विभाग के प्रो. विनय शर्मा और रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग के प्रो. विमल चंद्र श्रीवास्तव को संयुक्त रूप से रामकुमार पुरस्कार फॉर उत्कृष्ट शिक्षण एवं अनुसंधान (2026) के लिए चयनित किया गया है। प्रबंधन अध्ययन विभाग के प्रो. रजत अग्रवाल को प्रभा नैय्यर पुरस्कार फॉर उत्कृष्ट समय प्रबंधन -2026 के लिए चयनित किया गया है।
उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार में एक प्रशस्ति-पत्र, स्मृति-चिह्न और ₹1.0 लाख की नकद राशि प्रदान की गई।
इस शिक्षक दिवस पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, प्रो. के.के. पंत, निदेशक, IIT रुड़की ने कहा, “मैं सभी पुरस्कार विजेताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपने अनुभव और विचार साझा किए तथा इस कार्यक्रम को यादगार बनाया। एक अच्छा शिक्षक न केवल ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि विद्यार्थियों के मन में प्रेरणा, प्रोत्साहन और जिज्ञासा भी उत्पन्न करता है।” उन्होंने बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के जीवन को बदलने में उनके असाधारण कार्य के लिए पुरस्कार विजेताओं को बधाई भी दी।
शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, प्रो. आनंद बुलुसु, डीन ऑफ फैकल्टी अफेयर्स, IIT रुड़की ने कहा, “मैं विजेताओं और उन शिक्षकों को बधाई देना चाहता हूँ जो अपने अनुभवों के साथ विद्यार्थियों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। मैं इन सभी पुरस्कार विजेताओं का भी आभारी हूँ, जो आगे आए और अपने विचार साझा किए तथा इस कार्यक्रम को एक बड़ी सफलता बनाया।”

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News