
आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के कार्यालय पर 7 सितम्बर की प्रस्तावित रैली को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से चर्चा कर रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की तैयारी करने हेतु बैठक आहूत की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि रुड़की से हजारों की संख्या में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं और यह स्पष्ट संदेश बदलाव का है।
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रुड़की महानगर में कांग्रेस परिवार बढ़ना चाहिए और जनता बेहद परेशान है तथा भाजपा सरकार दलितों को लेकर भेदभाव कर रही है।
इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष डॉ हरविंदर सिंह, महामंत्री संगठन मुन्फेत अली, ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद व नीरज सैनी, पूर्व मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता, जिला महामंत्री मोहित त्यागी वैभव सैनी उम्मेद गाजी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसवीर सिंह, तारिक जावेद,जिला सचिव गौरव प्रधान मोनू त्यागी अब्दुल कादिर, गुलफाम खान,मकसूद हसन, परविंदर कुमार तुषार गोयल अनूप भाई आदि मौजूद रहे।



















