
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की की ओर से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा और सुशासन का नया अध्याय लिखा जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाएं।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र सेवा, संगठन और समर्पण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ इस अभियान को सफल बनाएं तथा प्रत्येक मंडल स्तर पर निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में मुख्य मार्गदर्शन देते हुए जिला सह प्रभारी रविंद्र कटारिया ने कहा कि मजबूत संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक सक्रिय होकर सेवा कार्यों को गति दें। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत होने वाले सभी कार्यक्रमों को प्रत्येक मंडल में व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है।
कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव भी रखे। सभी ने संकल्प लिया कि संगठन की नीतियों और जनसेवा के कार्यों को अधिक प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल ने किया। उन्होंने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी और सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री देशराज करनवाल, शोभा राम प्रजापति, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्षअनीस गौड, राजेश सैनी भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा,भीम सिंह, डॉ. सौरभ गुप्ता, सोनू धीमान, प्रवेश प्रिया, जिला मंत्री सतीश सैनी, सचिन झवरेड़ी, तेजपाल मौर्य,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय प्रभारी अंकित गौतम, आई टी संयोजक सुशील रावत, अमित प्रजापति, मोर्चा अध्यक्ष विभोर सेठी, नीलकमल शर्मा, सुदेश चौधरी, राहुल मुल्तानी, आदित्य रोड,आकाश दीप गौतम, डॉ आशुतोष शर्मा , दिनेश कौशिक, प्रदीप पाल, रोमा सैनी सहित प्रदेश के पदाधिकारी गण , समस्त मंडल अध्यक्ष,जिला पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारी एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला का समापन राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के संकल्प के साथ हुआ। सभी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा संगठन जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का कार्य करेगा।



















