Latest Update

सेवा भारती के फिजियोथेरेपी सेवा  केन्द्र का उद्घाटन किया। नर सेवा नारायण सेवा – डॉ शैलेन्द्र प्रताप -प्रान्त प्रचारक आरएसएस

 

पंचशील मन्दिर रुडकी के निकट सेवा भारती के बंसल फिजियोथेरेपी सेवा केंद्र का उद्घाटन हवन कर किया गया । मुख्य अतिथि शैलेन्द्र प्रान्त प्रचारक आर एस एस एवं विशिष्ट अतिथि प्रदीप बतरा कैबिनेट मन्त्री द्वारा रिबन खोलकर सेवा केन्द्र का शुभारम्भ किया ।पंकज बसल द्वारा कहा गया कि स्वर्गीय पिताश्री के सपने को पूरा करने का शुभअवसर मुझे सेवा भारती के तत्वाधान मे फिजोथेरेपी केन्द्र की शुरूआत करने से हुआ। भविष्य मे दूसरे स्थानो पर भी सेवा कार्य शुरू किया जायेगा। डाँ शैलेन्द्र द्वारा कहा गया कि चारो वेदो अठारह पुराणो का निष्कर्ष परोपकाराय पुण्याय । पापाय परपीडनम है ‘ । तुलसीदास द्वारा रामचरित मानस मे परहित सरस धर्म नही भाई लिखा गया है। सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा को साकार करने के लिए देश मे दो लाख से अधिक सेवा कार्यो द्वारा समाज के वन्चित, अभावग्रस्त लोगों के लिए शिक्षा ,चिकित्सा, स्वावलम्बन एवं संस्कार केन्द्र चलाती है । उन्होंने उत्तराखण्ड मे सेवा भारती द्वारा चलाये जा रहे 14 अस्पतालो तथा एम्स ऋषिकेष मे 420 बैड का रैन बसेरा का भी वर्णन किया । उन्होने व्यक्तिगत हित से ऊपर उठकर राष्ट्र, समाज के लिए कार्य करने वाले व्यक्तियो का भी व र्णन किया। प्रदीप बतरा कैविनेट मत्री द्वारा नहर मार्ग का नाम सेवा मार्ग रखने हेतु बोला गया तथा बंसल परिवार का सेवा कार्यो हेतु आभार व्यक्त किया गया। कल्पना सैनी सांसद द्वारा महिलाओ हेतु खोले जाने वाले सेवा केन्द्र के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की गयी। वीरेंद्र एडवोकेट एव नितिन द्वारा कार्यक्रम संचालन किया। सुशील चमोली जिलाध्यक्ष सेवा भारती द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए बंसल परिवार के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया । इस अवसर पर रामेश्वर जी, अनुज कुमार सहप्रान्त कार्यवाह ,सेवा भारती प्रान्त अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, ललित शंकर, वीरप्रताप ,त्रिभुवन, राकेश गिरी ,श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति ,आदेश सैनी, सहित सैकडों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News