प्रथम श्रीमहामाया मनकामेश्वरी सहस्त्रचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवतकथा दिनांक 22 जनवरी 2023 से 30 जनवरी 2023 तक (माघ गुप्त नवरात्रि) स्थान – नेहरू स्टेडियम रुड़की, उत्तराखंड आज दिनांक 30 अक्टूबर 2022 को श्रीगार्डन आदर्श नगर रुड़की में एक बैठक आहूत की गई । जिसमें आगामी गुप्त नवरात्रि ( 22 जनवरी 2023 से 30 जनवरी 2023 ) तक नेहरू स्टेडियम रुड़की में होने वाले सहस्त्रचण्डी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवतकथा के लिए रुड़की के समस्त नागरिकों को आवाहित किया गया था। जिसमें आचार्यगणों ने वेदमंत्रोच्चारण करके कार्यक्रम आरंभ किया तदुपरांत गुरुदेव पं आचार्य राजकुमार कौशिक जी ने महायज्ञ का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया उन्होंने कहा सहस्त्रचण्डी महायज्ञ दुर्गा सप्तशती के एक पाठ से एक हजार गुना अधिक फल देने वाला है ।श्रीमहामाया मनकामेश्वरी सहस्त्रचण्डी महायज्ञ सुख – समृद्धि , अन्न धन धान्य, आरोग्यता प्रदान करने वाला हैं। कार्यक्रम में नगर के मेयर श्री गौरव गोयल जी ने महायज्ञ में तन मन धन से सहयोग का संकल्प लिया तथा सभी से सम्मिलित होने का आग्रह किया। भगवती माँ के इस महान महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवतकथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी नगरवासियों ने कार्यक्रम में दृढ़ संकल्प लिया। जिसमें गुरुदेव आचार्य राजकुमार कौशिक जी, आचार्य आर्यादि जी, मेयर गौरव गोयल, पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक, शोभित गौतम, भाजपा नेता नवीन जैन, सुधांशु शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, आचार्य सुधीर जी ,आचार्य रोहित जी, आचार्य राहुल जी , आचार्य पीयूष जी, आचार्य रोहित कौशिक सिरसका, पं सचिन जी , आचार्य चेतन जी, एवं नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation रुड़की सीपीयू में तैनात हैडकांस्टेबल मनोज शर्मा को उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा किया गया सम्मानित आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल संगठनात्मक जिला रुड़की के जिला पदाधिकारी अपने प्रांतीय संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी समिति जो बद्रीनाथ में आयोजित होने जा रही है उसमें जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिभाग करने के लिए रुड़की से प्रस्थान किया।