Latest Update

October 2022 Festival List: अक्टूबर में दशहरा, करवा चौथ, दिवाली, छठ पूजा सहित आएंगे प्रमुख त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

साल 2022 का अक्टूबर माह व्रत-त्योहारों से भरा हुआ है। इस महीने हिन्दू धर्म के बेहद महत्वपूर्ण और बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। अक्टूबर के शुरूआती दिनों में जहां नवरात्रि वर्त का समापन होगा तो वहीं माह के अंत में छठ पूजा पर्व मनाया जाएगा।5 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। इसे दशहरा पर्व की कहा जाता है। दशहरा में रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इसके अलावा इस दिन शस्त्र पूजन का विधान है। आगे 6 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी व्रत है। यह व्रत भगवान विष्णु जी की आराधना के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्रती समस्त प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है। अक्टूबर माह में ही 9 तारीख को शरद पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आश्विन पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। हिन्दू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व है। फिर 13 अक्टूबर को सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे बड़ा व्रत करवा चौथ व्रत रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए बिना अन्न जल ग्रहण किए व्रत रखती हैं। 21 अक्टूबर को रमा एकादशी व्रत रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी कहते हैं। यह व्रत भगवान विष्णु जी को समर्पित है। 23 अक्टूबर को धनतेरस है। यह खरीदारी का सबसे बड़ा त्योहार है। दिवाली के दो पहले आने वाले इस त्योहार में लोग सोने चांदी के आभूषणों के अलावा बर्तन एवं अन्य चीजों की खरीदारी करते हैं। 24 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। प्रकाश का यह पर्व हिन्दू धर्म का बेहद महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की आराधना की जाती है। 

अक्टूबर 2022 में व्रत त्योहार (October 2022 vrat tyohar full list)

03 अक्टूबर 2022, सोमवार- दुर्गा अष्टमी या महाष्टमी, कन्या पूजन, हवन

04 अक्टूबर 2022, मंगलवार: महा नवमी, नवरात्रि पारण

05 अक्टूबर बुधवार: विजयादशमी, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशहरा, रावण पुतला दहन

06 अक्टूबर बृहस्पतिवार: पापांकुशा एकादशी

09 अक्टूबर 2022, रविवार- शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा व्रत, आश्विन पूर्णिमा

13 अक्टूबर 2022, गुरुवार- करवा चौथ व्रत

17 अक्टूबर 2022, सोमवार- अहोई अष्टमी व्रत, तुला संक्रांति

21 अक्टूबर 2022. शुक्रवार- रमा एकादशी

23 अक्टूबर 2022, रविवार- धनतेरस, मासिक शिवरात्रि, काली चौदस

24 अक्टूबर 2022, सोमवार- दिवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी

25 अक्टूबर 2022, मंगलवार- आंशिक सूर्य ग्रहण

26 अक्टूबर 2022, बुधवार- गोवर्धन पूजा, भाई दूज, भैया दूज

30 अक्टूबर 2022, रविवार- छठ पूजा

समर्थ भारत न्यूज़
समर्थ भारत न्यूज