Latest Update

नगर में कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाए शिविर का शुभारंभ हुआ भजन संध्या से,पूर्व मेयर गौरव गोयल रहे मौजूद 

रुड़की।सिविल लाइन नगर निगम स्थित सामाजिक संस्था सेवा परमो धर्म द्वारा छटा निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ भजन संध्या के साथ हुआ।संस्था के संरक्षक व पूर्व मेयर गौरव गोयल एवं अध्यक्ष रोहित पुरी ने पूजा-अर्चना कर भजन संध्या के पश्चात प्रसाद वितरण किया।उन्होंने बताया कि इस सेवा शिविर में लगातार शिवभक्तों के लिए भंडारा एवं चिकित्सा सुविधा लगातार उपलब्ध रहेगी।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि यह सेवा,समर्पण और सामाजिक समरसता का भी सबसे बड़ा उदाहरण है।कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान ही सेवा और श्रद्धा है।कांवड़ मेले में आने वाला हर शिवभक्त हमारे लिए अतिथि है।संस्था अध्यक्ष रोहित पुरी व कार्यकारी अध्यक्ष महेश ठाकुर ने कहा कि समिति के सदस्यों द्वारा इस शिविर में लगातार शिवभक्तों की सेवा के लिए भजन का प्रसाद ने सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे,वहीं “बोल बम” और “हर हर महादेव” के नारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News