Latest Update

Rashifal 29 July: इन 5 राशि के लोगों को मिलेगी सफलता, नई नौकरी की इच्छा होगी पूरी आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

Rashifal 29 July 2026: जानें मेष, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए करियर, कारोबार, धन, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक जीवन से जुड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणियां।आज का दिन आपकी काम को लेकर चल रही परेशानियां भी दूर करेगा। वहीं कुछ जातकों को धैर्य से काम लेना होगा और वाणी की कोमलता का खास ध्यान रखें। आइए 29 जुलाई के दैनिक राशिफल को विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन खर्चों पर काबू रखने की चुनौती देगा। नौकरी और पैसों के मामलों में व्यस्तता रहेगी और कुछ अनचाहे खर्चों को मजबूरी में उठाना पड़ सकता है। संतान की सेहत चिंता का कारण बन सकती है और पारिवारिक मामले भी मन को बेचैन करेंगे। घूमते-फिरते किसी महत्वपूर्ण जानकारी तक पहुंचना संभव है और बिजनेस में बदलाव आपके लिए लाभदायक साबित होंगे।

taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज आपके मन में किसी काम को लेकर हलचल बनी रहेगी। मेहनत पर भरोसा रखकर आगे बढ़ें। सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी और गुस्से को कंट्रोल करना जरूरी होगा। अनजान लोगों से दूरी बनाकर चलें। बिजनेस में समस्या आए तो पार्टनर से खुलकर बात करें, तभी काम सुचारू रूप से आगे बढ़ पाएगा।

gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज दिन व्यस्तता और काम के दबाव से भरा रहेगा। जरूरी काम कल पर टालने से बचें। पारिवारिक मामलों को बैठकर निपटाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ नए काम की शुरुआत आपके लिए उत्साहजनक होगी। मन में किसी बात की परेशानी है तो पिताजी से साझा करें। रुका काम पूरा होने की संभावना है। आस-पड़ोस में बिना मांगे सलाह देने से बचें।

cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज जिम्मेदारी का दिन है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा और निवेश में लाभ संभव है। खान-पान में सुधार करें और लापरवाही से बचें। मन की इच्छाओं की पूर्ति खुशी देगी। वैवाहिक जीवन में संतुलन रहेगा और काम की भाग-दौड़ बनी रहेगी।

leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज चुनौती भरा दिन है। दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिलेगा। दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचें। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। काम समय पर निपटाना आवश्यक है। दूर रहे परिजन याद आएंगे और विद्यार्थी नौकरी से जुड़े कोर्स की तैयारी कर सकते हैं।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरतों के लिए लाभकारी रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि और आर्थिक सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी के लिए अच्छा ऑफर मिल सकता है। माता-पिता से संपत्ति को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और यात्रा से लाभ मिल सकता है।

libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज मिश्रित परिणाम मिलेंगे। ईर्ष्या-द्वेष से बचें और दबाई गई शारीरिक समस्या को नजरअंदाज न करें। सगे संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी और दोनों मिलकर कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज भाग्य आपका साथ देगा। मेहनत का फल मिलेगा और इन्कम बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। अनबन बातचीत से दूर होगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज दिन अनुकूल रहेगा। धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे। राजनीति में काम कर रहे लोगों को ज्यादा उत्साहित न होना चाहिए। रहन-सहन सुधारने की कोशिश करेंगे और खान-पान में नई चीजें शामिल कर सकते हैं। कामों में बदलाव न करें और पुरानी कड़वाहट को बातचीत से दूर करने का प्रयास करें।

capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नए काम की शुरुआत सोच सकते हैं। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। साझेदारी में नया काम शुरू हो सकता है। साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत होगा। पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज का दिन खास रहेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विरोधी काम में बाधा डालेंगे, लेकिन सफलता आपके कदम चूमेगी। संतान पर ध्यान दें। घूमने जाने की योजना बन सकती है। नौकरी में समस्या हो तो नए विकल्प पर विचार कर सकते हैं।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। जीवनसाथी के लिए गिफ्ट लाने का मौका मिलेगा। माता-पिता की सेवा में समय निकालेंगे। कार्यक्षेत्र की समस्या को लेकर बॉस से बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। बिजनेस को विस्तार देने के प्रयास में रहेंगे।

 

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News