Latest Update

*मयंक गुप्ता को ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक बनाए जाने पर रुड़की में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित*

रुड़की। केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित उपक्रम ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल में गैर सरकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श् मयंक गुप्ता का रुड़की स्थित उनके आवास पर भव्य अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पहुंचकर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर मयंक गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया गया है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अपने ऊपर विश्वास व्यक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं लोकप्रिय लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।

मयंक गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि रुड़की क्षेत्र एवं उत्तराखंड के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। वह अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन और जनसेवा के मूल्यों को सर्वोपरि रखेंगे।

उन्होंने देहरादून पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट कर उनका आभार भी व्यक्त किया।

अभिनंदन कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि मयंक गुप्ता की कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कवींद्र चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विभोर सेठी , चेरब जैन,संजय प्रजापति, विक्रम गर्ग, अभिषेक मित्तल, मनोज मेहरा,राम गोपाल कंसल, नवीन गुलाटी, पंकज नंदा, योगी रोड, रोमा सैनी,रश्मि चौधरी, धीरज पाल, अनुज त्यागी, सुधीर चौधरी, बी.एल. अग्रवाल,भरत कपूर , बृजेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, अवनीश त्यागी, संजय पाल, नरेंद्र आहूजा, संजय त्यागी , राजीव गर्ग, अंकुर जैन, सनी नारंग, पीयूष ठाकुर, सलमान फरीदी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने श्री मयंक गुप्ता का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News