
रुड़की। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 रुड़की में आज भारत स्काउट एंड गाइड्स के नव चयनित कब बुलबुल एवं स्काउटस गाइडस के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया l इस दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट रहे l इस अवसर पर स्काउटस गाइडस की परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि को स्काउट मास्टर मामचंद ने स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया l इसी क्रम में मंच पर उपस्थित अतिथियों में श्रुति पालीवाल ने उप प्राचार्या संगीता खोराना को, अंजलि यादव ने मुख्याध्यापिका नेहा चौबे को स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया l प्राचार्य, उप प्राचार्या एवं मुख्य अध्यापिका ने सभी कब बुलबुल और स्काउट गाइड को स्कार्फ पहनाकर उनको प्रोत्साहित किया l कार्यक्रम प्रभारी सुधांशु वर्मा ने सभी नए कब बुलबुल एवं स्काउटस एवं गाइड्स को स्काउट एवं गाइड प्रतिज्ञा दिलवाई l नौ गाइड्स ने स्काउट गाइड नियम के 9 भागों का परिचय दिया|

मुख्य अतिथि ने अपने अभिभाषण में सभी कब बुलबुल एवं स्काउटस एवं गाइडस का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें विभिन्न सोपानों से परिचित कराया तथा श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया l इसके बारे में बताते हुए प्राचार्य चंद्रशेखर बिष्ट ने कहा कि अच्छे काम समाज के लिए करते रहना ही स्काउट गाइड का कर्तव्य है, दूसरों की सेवा करना ही सच्ची मानव सेवा है| इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया l केंद्रीय विद्यालय संगठन, देहरादून संभाग द्वारा आयोजित एक अभिविन्यास कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले शिक्षकों सुधांशु वर्मा, श्रुति पालीवाल, अंजली यादव, एवं मामचंद को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गएl कार्यक्रम के अंत में स्काउट मास्टर मामचंद ने मुख्य अतिथि अन्य अतिथिगण एवं समस्त नए कब-बुलबुल ,स्काउट- मास्टर एवं अन्य शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापन किया l





