Latest Update

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की नवनियुक्त सीईओ दीप्ति सिंह ने संभाला चार्ज,दरगाह साबिर पाक में जियारत कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रुडकी/पिरान कलियर।उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की नवनियुक्त सीईओ दीप्ति सिंह ने विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक पहुंचकर चार्ज संभालते हुए जियारत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने दरगाह में चादरपोशी कर मुल्क और प्रदेश की खुशहाली की दुआ मांगी।सीईओ के प्रथम दौरे को लेकर दरगाह प्रशासन में भी खासा उत्साह देखने को मिला।लंबे समय से उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के सीईओ का पद रिक्त चल रहा था।शासन द्वारा हाल ही में दीप्ति सिंह को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की कमान सौंपी गई है।पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपने पहले चार्ज संभाला,उसके बाद उन्होंने पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान सीईओ ने दरगाह परिसर का विस्तृत भ्रमण किया और साफ-सफाई,जायरिनों की सुविधाओं,सुरक्षा-व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।उन्होंने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा बेहतर प्रबंधन और श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाए उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।इस अवसर पर वक्फ बोर्ड इंस्पेक्टर मोहम्मद अली,लेखाकार राव सद्दाम,सुपरवाइजर राव शारिक,इंतखाब आलम,असलम कुरैशी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News