
हरिद्वार। कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के क्रम में सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार में आयोजित 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का एपी अंशुमन, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारम्भ किया गया, इस अवसर पर डा0 योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला,नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार,आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला, निशा यादव, पुलिस अधीक्षक, यातायात एवं अनुषा बडोला, अपर पुलिस अधीक्षक, सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार मौजूद रहें। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन ने कहा कि कुम्भ मेला विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है। इसकी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले कार्मिकों को भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपदा एवं आपातकालीन योजना , संचार व्यवस्था, डिजिटल तकनीकों के उपयोग, जनसंपर्क, महिलाओं, दिव्यांगजनो के साथ मधुर व्यवहार एवं सहायता से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों एवं प्रकाश देवली, सेवानिवृत्त अपर पुलिस अधीक्षक, प्रबोध घिल्डियाल, सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक द्वारा 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन महोदय द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण को गंभीरता एवं पूर्ण समर्पण के साथ ग्रहण कर उसका प्रभावी उपयोग कुम्भ मेला ड्यूटी के दौरान करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने कुम्भ मेला 2027 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।






