Latest Update

*सेवा ज्योति कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित*

रुड़की, 5 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की के जिला कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की यात्रा को रेखांकित करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यात्रा में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सेवा ज्योति कलश यात्रा के लिए जिला संगठन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा के सफल संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा में संगठन के सभी स्तरों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अनुशासन, समन्वय और सहभागिता के साथ अपनी भूमिका निभाएं, ताकि कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा और जनभागीदारी का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएं।

बैठक में यात्रा के मार्ग, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, यातायात एवं अनुशासन, स्वागत व्यवस्था, जनभागीदारी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित जिम्मेदारियों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री अक्षय प्रताप ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सागर गोयल,जिला उपाध्यक्ष डॉ सौरभ गुप्ता, भीम सिंह, सोनू धीमान, जिला मंत्री नवनीत सिंह, सचिन झबरेड़ी, सतीश सैनी, किरण चौधरी, देश पाल रोड,युवा मोर्चा अध्यक्ष विभोर सेठी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष ब्रज मोहन सैनी, सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुदेश चौधरी, आदित्य रोड, अंकित गौतम,सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि 7 अक्टूबर की सेवा ज्योति कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए संगठन पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ताओं से इसमें सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा की गई है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News