Latest Update

प्रत्येक क्षेत्र में कराए जा रहे हैं आवश्यकतानुसार विकास कार्य नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया

हरिद्वार। शिवालिक नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने नवोदय नगर के वार्ड संख्या 13 स्थित हरिद्वार ग्रीन सोसाइटी में नवनिर्मित हैंडपंप तथा लक्ष्मी नगर में पूर्ण हुए सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

हैंडपंप के निर्माण से स्थानीय निवासियों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। दोनों विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को राहत मिलने के साथ क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में भी सुधार होगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं और जनसुझावों के आधार पर शिवालिक नगर में निरंतर विकास कार्य गतिमान हैं। नगर पालिका क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विकास कार्य पहुंचें तथा क्षेत्रवासियों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध हों।

लोकार्पण कार्यक्रम में सभासद श्री दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, बिंदर पाल, प्रवीण शर्मा, अटल पंवार,सभासद पंकज चौहान, नीरज प्रेमी,, बागेश्वरी, वतन वर्मा, सुनीता जैन, मुकेश रावत, आकाश पाल, रामनिवास गुज्जर, जितेन्द्र राय, संचित डागर, प्रमोद तिवारी, सुनीता, श्वेता श्रीवास्तव, अभिषेक कृष्णा, पंकज अवस्थी, रविन्द्र यादव, जनार्दन सिंह, गिरीश, ईश्वर, पंडित सुखदेव, निपेंद्र शर्मा, संतोष निगम, हरेन्द्र भंडारी, सौरभ ज्ञानी, देवेन्द्र मेहरा, दीपक कुमार, गंगा सिंह, अनुज, रोशन, फारुख, सलीम, नसीम, अनवर, तारिक, यामिन, नाजिम, इस्माईल,सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News