Latest Update

डॉ मुकुल कुमार सती के सेवानिवृत होने पर उन्हें शाल ओढ़कर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी

हरिद्वार। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज शिक्षा निदेशालय देहरादून जाकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल कुमार सती के सेवानिवृत होने पर उन्हें शाल ओढ़कर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि वर्ष 2014 में हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी रहते हुए डॉ मुकुल कुमार सती ने शिक्षकों की समस्याओं का सकारात्मक संज्ञान लेते हुए सरलता से समाधान किया है। फिर शिक्षा निदेशक के रूप में भी उनका कार्यकाल शिक्षक हितों के प्रति सकारात्मक रहा है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक डॉ अनिल शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ प्रदीप त्यागी, प्रांतीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष ई वी कुमार, प्रांतीय कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पुंडीर एवं हरिद्वार जिला अध्यक्ष राजेश सैनी आदि शामिल है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News