हर की पौड़ी पर गूंजा श्रद्धा का स्वर, उत्तरांचल पंजाबी महासभा की गंगा आरती में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का हुआ सम्मान

ताजा ख़बर

हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी पर भव्य गंगा आरती एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी एवं महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्तरांचल पंजाबी महासभा तथा श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम एवं पदाधिकारियों द्वारा उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष करण मल्होत्रा, राजकुमार फुटेला, पंकज मैसोन,दीपक अरोड़ा,प्रमोद जौहर,प्रवीण कुमार,राज ओबरॉय,अक्षय मल्होत्रा,विमल कुमार,संजय अरोड़ा,राजेश डाबर,हरीश जल्होत्रा,राजीव सच्चर,राहुल बाटला आदि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा समाज सेवा, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। गंगा आरती के दौरान प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की गई।कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सम्मान के लिए उत्तरांचल पंजाबी महासभा एवं श्री गंगा सभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को संगठित रखने और भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण में सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महासभा समाजहित के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी।कार्यक्रम का समापन मां गंगा की भव्य आरती एवं सभी श्रद्धालुओं के लिए मंगलकामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *