
उत्तराँचल पंजाबी महासभा के पुनर्गठन/पुनर्संरचना के संबंध में 11 मई को प्रदीप बत्रा, कैबिनेट मंत्री के आवास पर बैठक सम्पन्न हुई थी जिसमे एक कोर कमेटी का गठन किया गया था। कोर कमेटी द्वारा बैठको का आयोजन करते हुए गठन पर विचार विमर्श किया गया।
गहन मंथन उपरांत आज कोर कमेटी ने उत्तराँचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष हेतु हरिद्वार के श्री करण मल्होत्रा, महासचिव हेतु रुद्रपुर के श्री राज कुमार फुटेला, गढ़वाल अध्यक्ष हेतु देहरादून से श्री पंकज मैसोन, कुमाऊं अध्यक्ष हेतु रुद्रपुर के हरीश जल्होत्रा, उपाध्यक्ष हेतु कोटद्वार के श्री अनिल भोला एवम गदरपुर के श्री राजेश डाबर कोषाध्यक्ष हेतु देहरादून के श्री पी. एस कोचर, सचिव पद हेतु रुड़की के श्री संजय अरोरा एवम काशीपुर के श्री मुकेश चावला, देहरादून महानगर अध्यक्ष हेतु श्री बलदेव पराशर के नामो पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई, जिसकी घोषणा कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने की।

नव गठित महासभा तथा पंजाबी समाज के समस्त उपस्थित ने पंजबीं समाज की संस्कृति संरक्षण, संवर्धन, समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इससे पूर्व उत्तराँचल पंजाबी महासभा के निवर्तमान अध्यक्ष
श्री राजीव घई द्वारा पंजाबी समाज को दी गई सेवाओ हेतु पगड़ी, माला पहनाकर सम्मानित किया गया एवं भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा की गई। राजीव घई ने भावुक हो कर समस्त समाज का सहयोग हेतु धन्यवाद किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने महासभा के गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए पंजाबी समाज को एकजुट रहते हुए सकारात्मक सोच के साथ अपने समाज के साथ साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास में पंजाबी समाज को अपनी भूमिका प्रमुखता से निर्वहन करने का आह्वान किया।
रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि महासभा के पुनर्गठन हेतु प्रयास किये जा रहे थे, जो कि आज प्रदीप बत्रा जी के माध्यम से पूर्ण हुए है। उन्होंने प्रदेश के विकास में पंजाबी समाज के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि पंजाबी समाज देश की आजादी व आजादी के बाद भी प्रदेश व देश की सेवा करता आया है एवं सेवा का यह संकल्प पीढ़ियों तक यूं ही जारी रहेगा।
उन्होंने मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा पंजाबी समाज से श्री बत्रा जी को कैबिनेट में स्थान देने पर पुनः धनयवाद व कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री दिनेश मानसेरा, मंजीत सिंह राजू, काशीपुर मेयर श्री दीपक बाली, सुरेंद्र सिंह नामधारी, सुभाष सरीन, दीपक अरोरा, प्रमोद जोहार, देहरादून से डी एस मान, राजीव सच्चर ने अपने वक्तव्यों में समाज की एकता पर बल देते हुए पंजाबी संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का आह्वान किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने समाज से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों के प्रयास्सो का धन्यवाद किया।





