
साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी के नेतृत्व में अब तक सैकड़ों जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह हेतु बढ़ाया सहयोग का हाथ
मुजफ्फरनगर। समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने एक अत्यंत जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी के विवाह के लिए दहेज एवं आवश्यक घरेलू सामान की व्यवस्था कर मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के एक निर्धन परिवार व बिना बाप की बेटी का विवाह तय हो चुका था, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण विवाह की तैयारियां पूरी करना संभव नहीं हो पा रहा था। परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता बेटी को सम्मानपूर्वक विदा करने की थी। इस स्थिति की जानकारी मिलने पर क्रांतिकारी शालू सैनी स्वयं आगे आईं और परिवार की मदद का संकल्प लिया।
उन्होंने बेटी के विवाह के लिए आवश्यक घरेलू सामग्री, व एक बेड की व्यवस्था साथियों के सहयोग से व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान कर परिवार के चेहरे पर खुशियां लौटा दीं। इस मानवीय पहल से पूरे क्षेत्र में उनकी सराहना की जा रही है।
इस अवसर पर क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा कि बेटियां किसी एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी होती हैं। यदि समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति एक जरूरतमंद परिवार का सहारा बन जाए तो किसी भी बेटी के विवाह में आर्थिक अभाव बाधा नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना भी है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरतमंद और असहाय परिवारों की सहायता के लिए आगे आएं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उनका मानना है कि किसी के जीवन में खुशियों का कारण बनना सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ी सेवा है।
स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इससे जरूरतमंद परिवारों को नई उम्मीद मिलती है। लोगों ने कहा कि साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
इस मानवीय पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि संवेदनशीलता, सहयोग और सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है तथा किसी भी जरूरतमंद परिवार को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाना चाहिए।सहयोगकर्ता राजू सैनी रविंदर शर्मा गौरव सैनी फौजी मोनू सैनी फौजी विनय बिंदल मंगलेश प्रजापति शकुंतला कश्यप अनुप्रिया यादव साक्षी सैनी सुमित सैनी ज्योति करनाल





